फील्ड में उतरें , स्वास्थ्य केन्द्रों का जायजा लें: संभागायुक्त

जबलपुर: गेहूं खरीदी की मॉनिटरिंग के लिए अधिकारी उपार्जन केंद्रों का सघन भ्रमण करें और गेहूं खरीदी से संबंधति समस्याओं का त्वरित निराकरण भी सुनिश्चित करें। यह बातें संभागायुक्त धनंजय सिंह ने संभागीय अधिकारियों के साथ समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक के दौरान कहीं। इसी प्रकार उन्होंने संयुक्त संचालक स्वास्थ्य विभाग को भी निर्देशित किया गया कि फील्ड में उतरे, और स्वास्थ्य केन्द्रों का निरीक्षण करें और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा सुनिश्चित करने की दिशा में आवश्यक कार्यवाही करें।

संभागायुक्त धनंजय सिंह ने विभागवार लंबित प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा कर लंबित समयावधि पत्रों के प्रतिवेदन समय सीमा में प्रेषित करने हेतु संभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। संभागायुक्त द्वारा गेहूं उपार्जन के संबंध में विभागीय अधिकारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।समीक्षा बैठक में संभागायुक्त सिंह द्वारा मुख्य सचिव बैठक के एजेंडा बिंदुओं के पालन प्रतिवेदन पर विभागीय अधिकारियों से विस्तृत समीक्षा की, उन्होंने स्वास्थ्य एवं पोषण अंतर्गत मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के साथ नवीन चिन्हित बच्चों पोषण स्तर में सुधार लाने के निर्देश दिये।

उन्होंने अनेक विषयों पर समीक्षा की। अपेक्षित लक्ष्य पूर्ति समय सीमा में कराने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए। बैठक में सीएम एवं सीएस मॉनिट में लंबित प्रकरणों के साथ सीएम हेल्पलाईन में प्रगति की समीक्षा कर कहा कि इस दिशा में सभी अधिकारी प्राथमिकता से कार्य करें। उन्होंने लंबित पेंशन प्रकरण, प्रधानमंत्री मानधन योजना और जल गंगा संवर्धन कार्य की प्रगति की जानकारी भी ली।

Next Post

इंदौर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 50 से अधिक जवानों के किए तबादले

Tue May 12 , 2026
इंदौर: पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) द्वारा शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. जारी आदेश के तहत 50 से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक विभिन्न थानों और इकाइयों में पदस्थ किया है.जारी आदेश के अनुसार कई […]

You May Like