भोपाल में 30 मई तक किसानों की बनेगी फार्मर आईडी,18+ के लिए आधार सत्यापन के निर्देश

भोपाल। समय सीमा कार्य की समीक्षा बैठक हुई. बैठक मे कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीएम जनमन एवं धरती आबा योजना के अंतर्गत जिले के भानपुर केकडिय़ा ग्राम में राष्ट्रव्यापी अभियान जनभागीदारी – सबसे दूर सबसे पहले के तहत सोमवार से शुरू किया गया है जो 25 मई तक जारी रहेगा. इस शिविर के माध्यम से जनजातीय समुदायों के लिए विशेष हितग्राही को सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने की जानकारी साझा करें.. उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान मैदानी संपर्क, योजनाओं की पूरी संतृप्ति व स्वास्थ्य विस्तार सेवाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें. बैठक में कलेक्टर मिश्रा ने कहा कि ई-विकास प्रणाली पोर्टल के माध्यम से उर्वरक वितरण के लिए किसानों की फॉर्मर आईडी बनाने के लिए 30 मई तक आयोजित शिविरों में जाकर स्थिति देंखे. सभी विभागों को शासन के ई-कार्यालय सिस्टम के माध्यम से ही कार्य संचालित होने चाहिए. अधूरी नस्तियों का संचालन न किया जाए, सभी संचिकाएं ई-ऑफिस के जरिए ही काम किए जाएं. बैठक में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के आधार सत्यापन, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष शिविर आयोजित कर कार्यवाही करें. साथ ही जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तय लक्ष्यों की प्राप्ति एवं पोर्टल पर जानकारी दर्ज करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए. कलेक्टर मिश्रा ने भीषण गर्मी को देखते हुए सभी एसडीएम को विस्फोटक एवं पटाखा दुकानों का निरीक्षण करने के लिए भी निर्देशित किया. कलेक्टर ने कहा कि जिन दुकानों पर आग बुझाने के इंतजाम नहीं हैं, उन पर सख्त कार्रवाई करें.

 

 

Next Post

अमरपाटन महाविद्यालय पहुंचे उच्च शिक्षा अतिरिक्त संचालक

Tue May 19 , 2026
सतना: शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अमरपाटन में लंबे समय से मिल रही वित्तीय और प्रशासनिक अनियमितताओं की शिकायतों के बाद उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त संचालक डॉ. महेंद्र मणि ने सोमवार को अपनी टीम के साथ कॉलेज का औचक निरीक्षण किया।सूत्रो के मुताबिक़ अतिरिक्त संचालक ने महाविद्यालय परिसर पहुँचने के बाद […]

You May Like