जबलपुर: भेड़ाघाट बर्थडे मनाने जा रहे स्कूटी सवारों को तिलवारा थाना क्षेत्र में कार ने कुचल दिया। हादसे में दो लोग घायल हो गए। कार चालक फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।पुलिस के मुताबिक रेचल विलियम 19 वर्ष निवासी रामपुर रामनगर गोरखपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बुधवार दोपहर लगभग 1-30 बजे स्कूटी क्रमांक एमपी 20 जेड जी 9695 से अपनी दोस्त इशिका जैकब के साथ अपनी बहन ऐलविन जैकब का जन्मदिन मनाने के लिये भेड़ाघाट जा रहे थे स्कूटी इशिका चला रही थी.
जैसे ही दोपहर लगभग 2-20 बजे रेल्वे लाईन पार करके सरस्वती इंस्ट्रीट्यूट के पास पहॅुचे तभी सामने से आ रही बलेनो कार क्रमांक एमपी 20 जेड ई 2779 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसकी स्कूटी में सामने से टक्कर मार दिया जिससे वह एवं इशिका वहीं पर गिर गये दोनों को हाथ पैर एवं शरीर में चोटें आईं तथा स्कूटी छतिग्रस्त हो गयी।
