​इटावा में आस्था का सैलाब: नीम के पेड़ में दिखे भगवान, दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़

इटावा। इटावा जिले के जसवंतनगर तहसील के जलपोखरा गांव में आगरा हाईवे के किनारे स्थित एक नीम का पेड़ इन दिनों चर्चा और आस्था का केंद्र बना हुआ है।

भगवान मान कर नीम के पेड़ से निकलने वाले रस का स्वाद लेने हर कोई दौड़ा चला आ रहा है। इस पेड़ की पूजा करने के लिए बड़ी संख्या में हजारों की संख्या में श्रद्धा भाव से आसपास के लोग जमा हो रहे हैं। स्थानीय लोगों की ओर से ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस पेड़ से एक ऐसे पदार्थ का रिसाव हो रहा है जो कहीं ना कहीं नारियल के पानी जैसा महसूस हो रहा है और जिससे इंसानी शरीर में खुजली और दर्द जैसी बीमारियों में राहत मिल रही है।

स्थानीय लोग भगवान के चमत्कार को मान करके यहां पूजा अर्चना करने के लिए न केवल पहुंच रहे हैं बल्कि चढ़ौती चढ़ाने में भी जुटे हुए दिख रहे हैं।

आसपास से जुड़ने वाली महिलाएं यहां पर गाना बजाने ओर डांस करने में भी जुटी हुई नजर आ रही है।

स्थानीय नागरिक धर्मेंद्र शास्त्री ऐसा दावा करते हैं कि करीब एक पखवाड़े पहले से शुरू हुआ यह रिसाव दूध जैसा दिखाई दे रहा है और इसका सेवन करने पर नीम जैसी कड़वाहट का एहसास नहीं है लेकिन यह रस कहीं ना कहीं नारियल के पानी जैसा महसूस होता हुआ दिख रहा है।

जो लोग यहां पर श्रद्धा भाव से पूजा अर्चना करने के लिए पहुंच रहे हैं वह नीम के पेड़ से निकलने वाले इस रस को हर हाल में चख रहे हैं।

नीम के पेड़ के चमत्कार को सुनने के बाद जो भी यहां पहुंच रहा है वो कही ना कही कुछ दान देकर जरूर जा रहा है।

महिलाएं बूढ़े बच्चे हर कोई इस नीम के पेड़ के दर्शन करने के लिए पहुंचता हुआ दिखाई दे रहा है।

कृषि विभाग के उप कृषि अधिकारी आर.एन.सिंह ऐसा मानते हैं कि नीम का पेड़ कहीं ना कहीं इंसानों के लिए किसी भी तरह से मुफीद होता है लेकिन यह बदलाव तकनीकी तौर पर पानी के प्रभाव के बढ़ने के चलते हुआ है जैसे-जैसे तापमान में वृद्धि होगी वैसे ही नीम के पेड़ से रस का प्रभाव घटना शुरू हो जाएगा। उनका कहना है कि लोगों की आस्था कब किस से जुड़ जाए यह नहीं कहा जा सकता है। नीम का पेड़ वैसे भी इंसानी सेहत के लिए बेहद मुफीद माना जाता है उसकी पत्ती,छाल और रस सब कुछ इंसानी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। जिस तरह से नीम के पेड़ से रस का निकालना लगातार जारी बना हुआ है वह नीम के पेड़ में बढ़ते हुए पानी का प्रभाव माना जा रहा है यह सब गर्मी के असर के बाद काम होना शुरू हो जाएगा।

जिस स्थान पर नीम का पेड़ लगा हुआ है पास में वही एक ईंट का भट्टा भी बना हुआ है।नीम के पेड़ से रिसाव सबसे पहले ईंट भट्टे पर काम करने वाले मजदूर ने ही देखा है।

इसके बाद स्थानीय लोगों को इस बारे में जानकारी मिली है और लोगों का यहां पर जमावड़ा शुरू हो गया है। स्थानीय लोगों से जब इस बारे में यह जानकारी की गई है कि यह कोई साजिश तो नहीं है तो स्थानीय लोगों का ऐसा कहना है कि पेड़ में किसी तरह की कोई साजिश कर पाना संभव नहीं है।

प्रतिदिन कम से कम 7 लीटर के आसपास रस का रिसाव पेड़ से हो रहा है जिसको बर्तन में भरकर के यहां पहुंचने वाले लोगों के बीच में बांटा जा रहा है।

Next Post

बिजली का करंट लगने से बंदर घायल 

Wed Feb 4 , 2026
मुलताई। नगर में प्रभात पट्टन रोड पर जलसंसाधन विभाग की कालोनी में बुधवार को एक बंदर बिजली लाइन की चपेट में आने से झुलसकर नीचे गिर गया। घायल अवस्था में पड़े बंदर पर आवारा कुत्तों ने हमला करने का प्रयास किया। जिन्हे उपस्थित लोगो द्वारा भगाया एवं पार्षद रितेश विश्वकर्मा […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।