फूलों की होली के साथ रासलीला महोत्सव का समापन

नर्मदापुरम। स्थानीय स्वयंवरम गार्डन में चल रहे रासलीला महोत्सव का शनिवार को फूलों की होली के साथ समापन हो गया। इसके पूर्व बरसाना की लट्ठमार होली हुई और मुंदरी चोरी लीला का दर्शन हुआ।

ज्ञात रहे कि समेरिटन्स ग्रुप ऑफ स्कूल्स द्वारा आयोजित अष्ट दिवसीय रामलीला महोत्सव का आयोजन किया गया था। लीला के समापन अवसर पर परंपरागत रूप से फूलों की होली हुई। इस दौरान भगवान कृष्ण और राधारानी को दो क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया गया। बाद में होली खेली गई।

समापन अवसर पर समेरिटन्स ग्रुप के डायरेक्टर डा आशुतोष शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मकता और संस्कारों का वातावरण बनते हैं। ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। उन्होंने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी संस्थाओं और भक्तों का आभार व्यक्त किया। वृंदावन की लीला मंडली के प्रमुख रासाचार्य स्वामी फतेह कृष्ण शर्मा ने डॉ शर्मा के शिक्षा, संस्कृति और आध्यात्मिक क्षेत्रों मैंकिया जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। अर्ध रात्रि तक चली लीला में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।

Next Post

फौजी तैयार करने वाले मैदान पर सूख रहे कंडे

Sun Dec 21 , 2025
सीहोर। गांव के जिस मैदान ने एक दो नहीं पूरे एक दर्जन युवाओं को देश की सेवा करने के लिए तैयार किया अब उस पर गांव वालों के कंडे सूख रहे हैं तो भूसे के ढेर लगाकर मैदान पर अतिक्रमण किया जा चुका है. ऐसे में सेना में जाने की […]

You May Like

मनोरंजन