
मुलताई। नगर में प्रभात पट्टन रोड पर जलसंसाधन विभाग की कालोनी में बुधवार को एक बंदर बिजली लाइन की चपेट में आने से झुलसकर नीचे गिर गया। घायल अवस्था में पड़े बंदर पर आवारा कुत्तों ने हमला करने का प्रयास किया। जिन्हे उपस्थित लोगो द्वारा भगाया एवं पार्षद रितेश विश्वकर्मा को घटना की सूचना दी। पार्षद रितेश विश्वकर्मा नगर पालिका उपयंत्री महेश त्रिवेदी के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आवारा कुत्तों को भगाकर बंदर को सुरक्षित रखने का प्रयास किया और वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के कर्मचारियों ने पहले पिंजरे से बंदर को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए तो जाल का उपयोग कर बंदर पकड़ने की कोशिश की जा रही है जिससे बंदर का उपचार कर सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा जा सके।
वन विभाग की टीम द्वारा लगातार बंदर पकड़ने के प्रयास किए जा रहे है,वहीं बंदर 50 फीट ऊंचे आम के पेड़ पर चढ़कर बैठा हुआ है। वन विभाग की टीम अब बंदर के नीचे उतरने का इंतजार कर रही है,जिससे बंदर का रेस्क्यू कर उपचार किया जा सके।
