ससुराल पक्ष से प्रताडि़त महिलाएं, दो एफआईआर दर्ज

जबलपुर: मझौली थाना क्षेत्र में रहने वाली दो महिलाएं ससुराल पक्ष की प्रताडऩा से तंग आ गई, जिन्होंने थाने में पति, सास के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है।
पुलिस ने बताया कि रविवार को श्रीमति शिखा ठाकुर 23 वर्ष निवासी देवरी पीपल मझौली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी ग्राम देवरी पीपल निवासी लक्ष्मण ठाकुर से वर्ष 2021 में हुयी थी, उसके पति घर पर ही रहते हैं।

पति लक्ष्मण एवं सास सुशीला बाई दोनो उसे छोटी छोटी घरेलू बातों को लेकर ताने देते हुये शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडि़त करते हैं। इसी प्रकार श्रीमति लक्ष्मी लोधी 23 वर्ष निवासी ग्राम हटोली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी ग्राम हटोली निवासी चंदन भूमिया से जनवरी 2024 मे हुयी थी। पति भोपाल में रहकर काम करते हैं, वह अपनी ससुराल हटोली में अपने ससुर एवं देवर के साथ रहती है। ससुर मोतीलाल एवं देवर शिवम लोधी छोटी छोटी बातों केा लेकर मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताडि़त कर उसके साथ मारपीट करते है।

Next Post

गोदाम से 60 क्विंटल गेहूं की कट्टियां चोरी

Mon Oct 6 , 2025
जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत लुहारी मोड सूखा में एक गोदाम का ताला तोडक़र चोर 60 क्विंटल गेहूॅ की कट्टियां चुराकर ले गए। पुलिस के मुताबिक पुष्पराज त्रिपाठी 47 वर्ष निवासी लुहारी मोड सूखा ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि उसका लुहारी रोड नया गार्डन के सामने शुभ ट्रेडर्स गोदाम ग्राम सूखा […]

You May Like