जबलपुर:पाटन कृषि उपज मंडी के व्यापारी को मुनाफे का लालच देकर भरोसा जीतने के बाद जालसाज ने विश्वासघात करते हुए 50.705 टन मटर 12 लाख 52 हजार रूपए की हड़प ली। पाटन पुलिस ने जालसाज के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक बुधवार को अभय कुमार जैन 55 वर्ष निवासी मंडी के सामने पाटन ने लिखित शिकायत की कि कृषि उपज मंडी के अंदर पाटन में रहता है, अनाज एवं मटर खरीदने का काम करता है।
उसकी ए. के ट्रेडर्स नाम से कृषि उपज मण्डी पाटन के सामने दुकान (फर्म) है। 22 दिसम्बर 25 को नितेन्द्र सिंह उर्फ रिश् उसके पास आया उसने स्वयं को हिमाचल प्रदेश का रहने वाला एवं फसल एवं सब्जी का थोक व्यापारी बताया था और कहने लगा कि अभी पाटन में रहकर हरा मटर खरीदने का काम करते हुए मटर खरीद कर बाहर महंगे दाम पर सप्लाय करता हूं।इसके बाद नितेन्द्र सिंह उर्फ रिशु ने उससे एक दो बार मटर खरीदी की और समय पर पेमेंट कर दिया था और उसका भरोसा जीत लिया वह उस पर भरोसा करने लगा कि यह अच्छा व्यापारी है।
12 जनवरी को सुबह 8 बजे नितेन्द्र सिंहउसकी दुकान पर आया और बोला कि चार गाड़ी मटर लोड कर दो बाहर से आर्डर आया है तो उसके कहने पर चार ट्रकों में कुल 50.705 टन (204,214, 213 एवं 210 बोरी) कीमती कुल 12.52.976 रूपए का लोड करा दिया। रूपये मांगे तो बोला कि अभी खाते में पेमेंट कर दूंगा और शाम सात बजे गाडिया लेकर चला गया। इस प्रकार झूठा आश्वासन देता रहा बाद में मोबाइल स्विच आफ कर लिया। रीशू के बारे में उसने पता किया तो कुछ पता नहीं चला है रीशू उर्फ नितेन्द्र सिंह स्वयं को मटर का व्यापारी बता कर उसकेे साथ धोखाधड़ी छल कर बेइमानी से उससे कुल 4 गाडी मटर हड़प लिया है ।
