इजरायली हमलों से दहला ईरान, सर्वोच्च नेता खामेनेई के कार्यालय के करीब हमला

तेहरान:इजरायल ने शनिवार सुबह ईरान की राजधानी तेहरान सहित कई बड़े शहरों में हवाई हमले किए। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह खामनेई के कार्यालय को भी निशाना बनाया गया।इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने इन हमलों की जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने कहा, “इजरायल ने अपने खिलाफ खतरों को समाप्त करने के लिए ईरान पर एहतियाती हमला किया है।”

ईरानी मीडिया के अनुसार, राजधानी में कम से कम तीन धमाकों की आवाज सुनी गयी और कुछ हिस्सों में धुआं उठता देखा गया। रिपोर्टों के अनुसार, कम से कम एक हमला ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई से जुड़े कार्यालयों के निकट हुआ। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।अर्ध-आधिकारिक फार्स समाचार एजेंसी के मुताबिक, यूनिवर्सिटी स्ट्रीट और जुमहूरी इलाके के आसपास मिसाइलें गिरीं। सरकारी कार्यालयों वाले ‘रिपब्लिक’ क्षेत्र में भी विस्फोट की सूचना है।

यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु मसले पर बातचीत का तीसरा दौर कल ही खत्म हुआ है। इस बातचीत के समाप्त होने पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संवाददाताओं से कहा था कि वह ईरान के साथ बातचीत की प्रगति से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने दोहराया कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।सूत्रों के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों ने ईरान से फोर्दो, नतांज और इस्फहान स्थित परमाणु प्रतिष्ठानों को बंद करने तथा यूरेनियम देश से बाहर भेजने की मांग की थी, जिसे तेहरान ने स्वीकार नहीं किया।

Next Post

MP बजट सत्र: हर नागरिक को 15 लाख तक के मुफ्त इलाज का प्रस्ताव, पूर्व उपाध्यक्ष ने पेश किया निजी बिल

Sat Feb 28 , 2026
भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह ने प्रदेश में सार्वभौम निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा लागू करने के उद्देश्य से एक निजी सदस्य विधेयक प्रस्तुत किया।यह विधेयक भारतीय संविधान के अनुच्छेद 196 तथा मध्यप्रदेश विधानसभा […]

You May Like

मनोरंजन