किशोरी के साथ गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली : जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया है।जानकारी अनुसार घटना 11 अक्टूबर की रात की है। पीड़ि़ता अपनी मां के साथ घर के पास आयोजित रामलीला देखने गई थी। रात करीब 11 बजे मां के साथ वापस लौटते समय पेट में दर्द होने पर वह शौच के लिए चली गई।

इसी दौरान आरोपियों ने उसे कथित तौर पर पकड़कर खेत की ओर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़ि़ता अपनी मां के साथ मोरवा थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में अपराध के तहत बीएनएस की धारा 65(1), 70(2), 351(3), 3(5) तथा पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। जहां मुखबिरों के सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सूरज सिंह उर्फ कैशराम सिंह गोड़ पिता लाले सिंह गोड़ और जितेंद्र सिंह पिता जिया सिंह दोनों निवासी चुरकी बौरा टोला को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक अन्य विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेंद्र सिंह सहित उनि एनपी तिवारी, सउनि जयराम प्रसाद गुप्ता, महिला आर नुरली शिशोदिया, गायत्री उइके, आर सर्वेश यादव, अमित द्विवेदी, रिया आलम एवं संजू दूर्वे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Next Post

नौकरी दिलाने के नाम पर 17 युवाओं से लाखों की ठगी

Fri Oct 16 , 2026
छिंदवाड़ा। नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं से लाखों रुपये वसूलने और रकम वापस मांगने पर धमकाने का मामला सामने आया है। पीडि़तों ने देहात थाने में लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, इस मामले में कुल 17 युवाओं […]

You May Like

Play sound