पुडुचेरी में अत्याधुनिक OTM कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन, तटरक्षक बल की क्षमता होगी मजबूत

नई दिल्ली: भारत की समुद्री सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक परमेश सिवमणि ने 25 अप्रैल 2026 को पुडुचेरी स्थित कोस्ट गार्ड डिस्ट्रिक्ट मुख्यालय-13 के अत्याधुनिक OTM प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। यह पहल पूर्वी तट पर परिचालन क्षमता और प्रशासनिक दक्षता को बढ़ाने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

मॉडर्न फोर्स, मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर की अवधारणा पर आधारित यह कॉम्प्लेक्स आधुनिक सुविधाओं से लैस है। इसमें अत्याधुनिक ऑपरेशंस सेंटर और मैरिटाइम रेस्क्यू सब सेंटर, पुडुचेरी शामिल हैं, जो कमांड, कंट्रोल और समन्वय का प्रमुख केंद्र बनेंगे।

कोस्ट गार्ड डिस्ट्रिक्ट मुख्यालय-13 पुडुचेरी और मध्य तमिलनाडु के चार जिलों सहित 140 नॉटिकल मील से अधिक के समुद्री क्षेत्र की निगरानी करता है। यह मुख्यालय समुद्र में जीवन और संपत्ति की सुरक्षा, समुद्री पर्यावरण संरक्षण तथा भारत के समुद्री हितों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Next Post

तीन घंटे अस्पताल के पोर्च के नीचे तड़पता रहा वृद्ध, हुई मौत

Sat Apr 25 , 2026
रीवा। रीवा जिले से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोलता एक वीडियो सामने आया है. यहां अस्पताल के पोर्च के नीचे मरीज 3 घंटे अपनी जान बचाने के लिए तड़पता रहा और उसके परिजन चीखते चिल्लाते रहे लेकिन डॉक्टर के कान में जू तक नहीं रेगी और अंत में मरीज की […]

You May Like