होली से पहले रंग गुलाल और पिचकारियों की जमकर हुई खरीददारी

सतना: रंगों के पर्व होली की दस्तक के साथ ही शहर का बाजार पूरी तरह रंगमय हो उठा है। शहर में जगह जगह लगी दुकानों में रंग-बिरंगी पिचकारियों और गुलाल की सजी कतारें राहगीरों का ध्यान खींच रही हैं। हालांकि कारोबारियों का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार पिचकारियों की खरीदारी कुछ धीमी है, लेकिन बच्चों में उत्साह कम नहीं है।होली को लेकर बाजार पूरी तरह सज चुका है. रंग, गुलाल, पिचकारी, बैलून, मास्क और कैप की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है.

खासकर ऑर्गेनिक रंग, सुपरहीरो थीम वाली पिचकारियां और नए फैशन ट्रेंड्स इस बार लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं. बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई त्योहार की तैयारी में जुटा है.दरअसल, बाजार में इस बार डिजाइनर पिचकारियों की भरमार है. बंदूक, तलवार, घोड़ा और सुपरहीरो स्टाइल की पिचकारियां बच्चों को खास पसंद आ रही हैं. इसके अलावा पाइप वाली पिचकारी की मांग सबसे ज्यादा देखी जा रही है. दुकानों पर 200 से अधिक ब्रांड के उत्पाद उपलब्ध हैं, जिससे ग्राहकों के पास कई विकल्प मौजूद हैं.
 हर्बल गुलाल की मांग अधिक
रंगों की बात करें तो बाजार में हर्बल गुलाल और आर्गेनिक रंगों की मांग बढ़ी है। ग्राहकों में केमिकल मुक्त रंगों को लेकर जागरूकता देखी जा रही है। गुलाबी, पीला, हरा और नीला रंग सबसे अधिक बिक रहे हैं। इसके अलावा बच्चों के लिए स्प्रे कलर और रंगीन फेस पेंट भी उपलब्ध हैं। कई दुकानों पर ‘स्किन फ्रेंडली’ और ‘नेचुरल’ टैग वाले उत्पादों की अलग से सजावट की गई है
मिठाई-नमकीन की बड़ी मांग
बाजार में मिठाई, गुजिया, नमकीन और रंग-बिरंगे मुखौटे भी सज चुके हैं। जिन्हें खरीदने के लिए दुकानों में खासी भीड़ लगी रही।बच्चों के लिए कार्टून मास्क आदि आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। कई जगहों पर डीजे और होली गीतों की धुन पर युवा खरीदारी करते नजर आए। गांवों में तो शाम के समय अलग ही मस्ती नजर आने लगी है।

Next Post

पशुपालक संघ ने भेड़ों की मौत का मांगा मुआवजा

Tue Mar 3 , 2026
सीहोर। राष्ट्रीय पशुपालक संघ द्वारा दो सौ भेड़ों की मौत से पीडि़त पशुपालक को पर्याप्त मुआवजा देने और जहरीली हल्दी बेचने वाले दुकानदार पर सख्त कानूनी कार्रवाही किए जाने की मांग प्रशासन से की गई. राष्ट्रीय पशुपालक संघ के अध्यक्ष जवाहर देवासी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट हुंचकर पशु पालकों और […]

You May Like

Play sound