ज़ी सिनेमा पर होगा ‘भैरवम’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर

मुंबई, 19 जून (वार्ता) दर्शकों के लिए लगातार नए वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर पेश कर रहे ज़ी सिनेमा पर आज रात 8:30 बजे फिल्म भैरवम का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर प्रसारित किया जाएगा।फिल्म में साई श्रीनिवास बेलमकोंडा मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ मांचू मनोज और नारा रोहित भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। कहानी तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनके रिश्ते की परीक्षा तब होती है जब एक भ्रष्ट नेता गांव के पूजनीय देवी मंदिर की जमीन पर कब्जा करने की साजिश रचता है। फिल्म में आस्था, दोस्ती, विश्वासघात और न्याय की लड़ाई को प्रमुखता से दिखाया गया है। कहानी में भैरव की दिव्य शक्ति मंदिर की रक्षा के लिए जागृत होती है और नायक के माध्यम से अन्याय के खिलाफ संघर्ष करती है। पौराणिक तत्वों और एक्शन से भरपूर यह फिल्म भावनात्मक गहराई के साथ रोमांचक टकराव भी प्रस्तुत करती है।

निर्माताओं के अनुसार, भैरवम भाईचारे, त्याग, मुक्ति और भरोसे जैसे विषयों को प्रभावी ढंग से सामने लाती है। मुख्य कलाकारों की केमिस्ट्री और दमदार अभिनय फिल्म को और अधिक प्रभावशाली बनाते हैं। ज़ी सिनेमा ने बताया कि आने वाले सप्ताहों में भी कई बड़े वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर दर्शकों के लिए पेश किए जाएंगे। इनमें शीलावती: द घाटी क्वीन, मावीरन और जटाधारा सहित अन्य फिल्में शामिल हैं। भैरवम का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 19 जून को रात 8:30 बजे ज़ी सिनेमा पर प्रसारित होगा।

Next Post

एमपीपीएससी 2025 मुख्य परीक्षा का रास्ता साफ़

Fri Jun 19 , 2026
ग्वालियर: एमपीपीएससी 2025 मुख्य परीक्षा का रास्ता अब साफ़ हो गया है। हाईकोर्ट ने एमपीपीएससी 2025 मुख्य परीक्षा पर लगी रोक हटा दी है। उम्मीदवारों के भविष्य को देखते हुए हाईकोर्ट ने रोक हटाई है। हाईकोर्ट ने 25 मार्च 2025 का अपना स्टे ऑर्डर हटाया है। परीक्षा में आरक्षण, मैरिट […]

You May Like