रामलीला में शामिल हुई प्रियंका बोली-जनता के लिए रावण बनी बेरोजगारी, महंगाई

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस महासचिव तथा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कहा कि आज जनता बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई जैसी भीषण समस्याओं का सामना कर रही है और सत्य एवं असत्य के बीच की लड़ाई आज भी जारी है।

श्रीमती गांधी मंगलवार को यहां लालकिला मैदान स्थित गांधी मैदान की रामलीला में शामिल हुईं और भगवान राम के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

रामलीला से लौटते हुए पत्रकारों की सवालों पर श्रीमती वाड्रा ने कहा कि दशहरा राजनीति करने का अवसर नहीं है, इसलिए वह सरकार को कोई विशेष संदेश नहीं देना चाहतीं लेकन आज देश की जनता जिन समस्याओं का सामना कर रही है, उनमें बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई रावण के रूप के समान हैं।

श्रीमती गांधी ने कहा कि सत्य और असत्य के बीच की लड़ाई आज भी जारी है। उन्होंने कहा, “हम सत्य के लिए लड़ रहे हैं और हमेशा लड़ते रहेंगे।”

 

Next Post

मुंबई में रुबियो से मिले जयशंकर, व्यापार, ऊर्जा और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

Tue Oct 20 , 2026
मुंबई, 20 अक्टूबर (वार्ता) विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने मंगलवार को मुंबई में मुलाकात की और इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, ऊर्जा, तकनीक, रक्षा और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर चर्चा हुई। श्री जयशंकर ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया […]

You May Like