प्रवेश उत्सव का शुभारंभ कल राज्यमंत्री राधा सिंह करेंगी शुभारंभ

सिंगरौली। शालात्यागी बच्चों को दोबारा स्कूल से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार की मनसानुसार एवं कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश के परिपालन में विशेष अभियान कल 1 अप्रैल से चलाया जा रहा है। इस नए शैक्षणिक सत्र में अभियान को मूर्तिरूप देने के लिए राधा सिंह राज्य मंत्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैढ़न में आयोजित प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगी।

इस अभियान में जहां शासकीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किया जाएगा । वहीं आज जिले के समस्त सरकारी स्कूलों में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य हर बच्चे को विद्यालय से जोड़ना और पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को दोबारा शिक्षा की मुख्य धारा में लाना है। कलेक्टर ने जिले के सभी विकास खंडों के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों को इस विशेष अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए है । अभियान से दौरान गाँव एवं बस्तियों में जागरूकता रैली, घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क कर स्कूल प्रबंधन समिति वा जनप्रतिनिधियों की भागीदारी कक्षा पहली के बच्चों का स्वागत समारोह और स्कूल छोड़ चुके बच्चों को दोबारा जोड़ने जैसी गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी ।

Next Post

बघेल ने शाह के बयान को बताया गलत, बहस की चुनौती दी

Tue Mar 31 , 2026
रायपुर, 31 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के लोकसभा में दिये गये इस बयान पर कड़ी आपत्ति जतायी है कि राज्य की पिछली कांग्रेस सरकार ने राज्य को नक्सलियों से मुक्त करने के लिए मदद नहीं की थी। श्री शाह ने सोमवार […]

You May Like