विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के प्रेरणास्रोतः महापौर

इंदौर:आज स्वामी विवेकानंद की जयंती पर लाबरिया भेरू चौराहे स्थित प्रतिमा पर महापौर ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.माल्यार्पण के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं.

उनका जीवन राष्ट्र निर्माण, आत्मबल, सेवा एवं समाज के उत्थान का मार्ग प्रशस्त करता है. उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया. इस मौके पर महापौर प्रतिनिधि भरत पारीक, पार्षद भारत सिंह रघुवंशी, रमेश खत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया.

Next Post

युवा दिवस पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन

Tue Jan 13 , 2026
इंदौर: शहर में स्वामी विवेकानन्द के जन्मदिवस को आज युवा दिवस के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर शहर के विभिन्न स्कूलों में सामूहिक सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम किए गए. मुख्य कार्यक्रम आरएपीटीसी ग्राउंड महेश गार्ड लाईन में आयोजित किया गया. उक्त कार्यक्रम में अपर कलेक्टर रोशन राय, एसडीएम […]

You May Like