इंदौर: शहर में स्वामी विवेकानन्द के जन्मदिवस को आज युवा दिवस के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर शहर के विभिन्न स्कूलों में सामूहिक सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम किए गए. मुख्य कार्यक्रम आरएपीटीसी ग्राउंड महेश गार्ड लाईन में आयोजित किया गया.
उक्त कार्यक्रम में अपर कलेक्टर रोशन राय, एसडीएम अजय भूषण शुक्ला, जिला शिक्षा अधिकारी शांता स्वामी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे. इस मौके पर आकाशवाणी से प्रसारित होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रगीत वंदे-मातरम, स्वामी विवेकानन्द का रिकार्डेड ऑडियो और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का प्रसारण किया गया. सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ एवं शिक्षक-शिक्षिकाएँ तथा अधिकारी शामिल हुए।
