निर्माणाधीन मकान से गिरा प्लास्टर कारीगर, चार दिन बाद मौत काम के दौरान ऊंचाई से गिरने पर सिर में आई थी गंभीर चोट; अस्पताल में चल रहा था उपचार


इंदौर. खजराना थाना क्षेत्र की पाकीजा कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान पर काम करते समय ऊंचाई से गिरे प्लास्टर कारीगर ने चार दिन तक जिंदगी से जंग लड़ने के बाद दम तोड़ दिया. हादसे में उसके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई थी. अस्पताल में उपचार के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई.

खजराना थाना क्षेत्र में रहने वाले 48 वर्षीय मृतक शहादत पिता शरीफ तंजीम नगर का रहने वाला था और प्लास्टर व भवन निर्माण का काम करता था. 6 सितंबर को वह पाकीजा कॉलोनी में एक निर्माणाधीन मकान पर प्लास्टर कर रहा था. इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह ऊंचाई से नीचे जमीन पर जा गिरा. हादसे के बाद मौके पर मौजूद मजदूरों और मकान मालिक ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा था. हालत गंभीर होने के कारण चार दिन बाद भी सुधार नहीं हुआ और बीती रात उसने दम तोड़ दिया. अस्पताल से मिली सूचना पर खजराना पुलिस ने मर्ग कायम किया है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

.....

Next Post

गणेशोत्सव में पंडालों पर सीसीटीवी, 24 घंटे वालंटियर रहेंगे तैनात पंढरीनाथ थाने में एसीपी की मौजूदगी में बैठक; ढोल-ताशा और बैंड संचालकों को ध्वनि सीमा का पालन करने की हिदायत

Thu Sep 10 , 2026
इंदौर. गणेशोत्सव के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. बुधवार को पंढरीनाथ थाने में एसीपी यश बिजौरिया की मौजूदगी में संयुक्त बैठक हुई. इसमें पंढरीनाथ, सराफा और छत्रीपुरा थाना प्रभारियों के साथ गणेश पंडाल आयोजक, ढोल-ताशा मंडली और बैंड संचालक शामिल हुए. […]

You May Like

मनोरंजन