बाढ़ की परिस्थितियों में ग्रामोदय विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को राहत

चित्रकूट। चित्रकूट क्षेत्र में आई बाढ़ एवं उससे उत्पन्न परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. आलोक चौबे ने नियमित पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उन्होंने बिना विलंब शुल्क फीस जमा करने की निर्धारित अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 से बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 करने के निर्देश दिए हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए कुलसचिव प्रो. आञ्जनेय पांडेय ने बताया कि बाढ़ की परिस्थितियों के कारण विद्यार्थियों को होने वाली कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए कुलगुरु ने यह निर्णय लिया है। अब नियमित पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थी 30 सितंबर 2026 तक बिना विलंब शुल्क के अपनी फीस जमा कर सकेंगे।

कुलसचिव ने बताया कि कुलगुरु के इस निर्णय से विद्यार्थियों को वर्तमान परिस्थितियों में फीस जमा करने के लिए अतिरिक्त समय मिल सकेगा तथा उन्हें बिना विलंब शुल्क के फीस जमा करने की सुविधा भी प्राप्त होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों की सुविधा एवं हितों को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

Next Post

सतना में 5-डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन

Sat Sep 12 , 2026
सतना, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर शुक्रवार को सतना में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने एक दिवसीय हड़ताल कर जोरदार प्रदर्शन किया। बैंक कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत विभिन्न लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग उठाई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में […]

You May Like