बैतूल में 19 से 25 तक चलेगा प्रशासन गांव की ओर अभियान

बैतूल। जिले भर में 19 से 25 दिसम्बर की अवधि के दौरान सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांव की ओर अभियान चलाया जाएगा। अभियान में विभागों की सक्रिय भागीदारी और समर्थन से सुशासन को बढ़ावा देने, जनता की शिकायतों के समाधान और बेहतर सेवा वितरण के लिये तहसील मुख्यालय, पंचायत समितियों आदि पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। बैतूल कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने सोमवार को अभियान की समीक्षा कर सफल क्रियान्वयन कराए जाने के निर्देश सभी विभागीय अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम जनपद सीईओ और अन्य ब्लॉक स्तरीय अधिकारी अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को भी अभियान की कार्ययोजना के संबंध अवगत कराए तथा आवश्यक समन्वय कर अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएं। अभियान के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अभियान के दौरान राज्य शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को देने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। इसके अलावा उन्होंने 23 दिसम्बर 2025 को जिले में कार्यक्रम के संबंध में कार्यशाला का आयोजन करने तथा जिला, तहसील स्तर पर सुशासन प्रथाओं का संकलन कर प्रशासन गांव की ओर पोर्टल पर प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए है।

दो चरणों में आयोजित होगा प्रशासन गांव की ओर अभियान

प्रशासन गांव की ओर 2025 अभियान के मुख्य 02 चरण होंगे। जिसमें प्रारंभिक चरण के तहत 11 से 18 दिसंबर 2025 तक अभियान पोर्टल पर सभी जिलों का मानचित्रण, सुशासन प्रथाओं के लिए लक्ष्यों की पहचान, लोक शिकायत निवारण और सार्वजनिक सेवा वितरण में सुधार होगा। वहीं कार्यान्वयन चरण के तहत 19 से 25 दिसंबर 2025 के दौरान निम्नलिखित पर अभियान चलाकर दैनिक आधार पर पोर्टल पर प्रगति प्रस्तुत की जाएगी। जिनमें विशेष शिविरों में निराकृत की गई जन शिकायतों की संख्या, सीपीजीआरएएमएस में निराकृत की गई सार्वजनिक शिकायतों की संख्या, राज्य पोर्टलों में निराकृत की गई लोक शिकायतों की संख्या, ऑनलाइन सेवा वितरण के लिए जोड़ी गई सेवाओं की संख्या, निराकृत किए गए सेवा वितरण आवेदनों की संख्या, सुशासन प्रथाओं का संकलन और प्रसार तथा उन्हें अपेक्षित चित्र के साथ पोर्टल पर साझा करना, जन शिकायतों के समाधान की सफलता की कहानियों व आयोजित प्रसार कार्यशाला का विवरण प्रस्तुत किया जाएगा।

Next Post

वीआईटी कैंपस में अवैध क्लिनिक बंद हो: NSUI

Mon Dec 8 , 2025
भोपाल: भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने वीआईटी विश्वविद्यालय परिसर में बिना किसी वैधानिक अनुमति के संचालित किए जा रहे कथित अवैध क्लिनिक को लेकर गंभीर आपत्ति जताई है। एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मुख्य सचिव सहित स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को […]

You May Like