अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान: 6 ग्राम स्मैक बरामद, आरोपी जेल भेजा गया


सिंगरौली: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विंध्यनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ग्राम ढोंटी में दबिश देकर 6 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जप्त किया है। कुल जप्त सामग्री की कीमत करीब 11 हजार रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई विंध्यनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अर्चना द्विवेदी के नेतृत्व में की गई है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति ग्राम ढोंटी में स्मैक की बिक्री करने पहुंचे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछतांछ में मुख्य आरोपी संतलाल उर्फ संतराम साकेत पिता रामप्रसाद साकेत उम्र 18 वर्ष निवासी ढोंटी का है। तलाशी के दौरान आरोपी के संयुक्त कब्जे से 6 ग्राम स्मैक, जिसकी कीमत लगभग 6 हजार रुपये बताई गई है तथा घटना में प्रयुक्त एक मोबाइल फोन, जिसकी कीमत करीब 5 हजार रुपये है, बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/21, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है। उक्त कार्रवाई में टीआई अर्चना द्विवेदी, एएसआई रमेश प्रजापित, प्रआर पंकज सिंह, रमागोविन्द तिवारी, कृष्ण कुमार पाण्डेय, आर राजकुमार शर्मा, अशोक कुशवाहा, भोले लोधी एवं प्रताप कुमार का योगदान सराहनीय रहा।

Next Post

आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में विकासखंड स्तरीय सम्मेलन आयोजित

Sun Apr 12 , 2026
ग्वालियर : भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में जनपद पंचायत भितरवार द्वारा विकासखंड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन सामुदायिक भवन, नगर परिषद भितरवार में किया गया। इस अवसर पर हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ वितरित कर प्रमाण पत्र दिए गए। सम्मेलन के मुख्य अतिथि विधायक […]

You May Like