खरगापुर:खाद की कमी से जिले के किसान परेशान हैं। इसी समस्या को लेकर खरगापुर में किसानों ने गल्ला मंडी मार्ग पर तहसीलदार सत्यप्रकाश शुक्ला का वाहन रोककर प्रदर्शन किया इस दौरान खरगापुर थाना पुलिस के जवानों को मौर्चा संभालना पड़ा तब कही जाकर स्थिति नियंत्रण में हुई।किसानों में खाद नहीं मिलने से भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि खाद की उपलब्धता न होने के कारण उन्हें बुवाई में दिक्कतें आ रही हैं।
किसानों का आरोप है कि खाद लेने के लिए टोकन वितरित किए जा रहे थे। जिसमें टोकन से बंचित किसानों ने प्रदर्शन कर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेवाजी की । प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों द्वारा किसानों को धैर्य रखने की समझाइश दी गई। खरगापुर के अलावा जिले के अन्य स्थानों परी भी खाद की समस्या बनी हुई है। खाद की कमी से जिले के किसान परेशान हैं। इसी समस्या को लेकर जिले के नगर खरगापुर में स्थानीय किसानों ने शुक्रवार को नगर के गल्ला मंडी मार्ग पर तहसीलदार सत्यप्रकाश शुक्ला का वाहन रोककर जमकर प्रदर्शन किया इस दौरान खरगापुर पुलिस के जवानों को मौर्चा संभालना पड़ा।
