
अनूपपुर। करौली शंकर महादेव कानपुर के पूर्ण गुरु श्री करौली शंकर गुरुदेव के 61वें जन्मोत्सव के अवसर पर आज शंकर सेना अनूपपुर द्वारा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जमुना कॉलरी में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस आयोजन में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुचिता शर्मा, शिक्षकगण एवं शंकर सेना दरबार के भक्तगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शंकर सेना के जिला अध्यक्ष राजेश सिंह, युवा सहयोगी डॉ. आशीष यादव और सचिन जायसवाल ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि हर छात्र एक पेड़ अपने नाम से लगाए और उसका संरक्षण करे।
छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल पर्यावरण संतुलन के लिए जरूरी है, बल्कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव भी रखती है। सभी बच्चों को अपने-अपने पौधों की देखभाल करने और उन्हें बड़ा करने तक सेवा करने की प्रेरणा दी गई।
