सोने-चांदी में रिकॉर्ड तेजी, दिल्ली में सोना 1.57 लाख के पार

नई दिल्ली,घरेलू बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल दर्ज किया गया। अमेरिका-ईरान तनाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी और वैश्विक अनिश्चितता के चलते सोना लगातार 10 हफ्तों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।

 

*दिल्ली में सोना 1,57,200 रुपये*

दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना 1,57,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 3 अगस्त को यह 1,47,400 रुपये था। यानी सिर्फ 6 दिनों में सोना 9,800 रुपये महंगा हो गया है।

 

*चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड*

चांदी में भी जबरदस्त तेजी है। दिल्ली में 1 किलो चांदी 2,000 रुपये बढ़कर 2,42,000 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। वैश्विक बाजार में चांदी की मजबूत मांग से घरेलू दामों को सहारा मिला है।

 

*प्रमुख शहरों में भाव*

देश के अन्य शहरों में भी दाम उछले हैं। दिल्ली और लखनऊ में 24 कैरेट सोना 1,53,980 रुपये और 22 कैरेट 1,41,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,53,830 रुपये और 22 कैरेट 1,41,010 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

 

*एक्सपर्ट की सलाह*

कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया का मानना है कि सुरक्षित निवेश की मांग से इस साल सोना 1.60 लाख रुपये और चांदी 2.80 लाख रुपये प्रति किलो तक जा सकती है। उन्होंने निवेशकों को धीरे-धीरे खरीदारी करने की सलाह दी है।

 

*सरकार को मिला रिकॉर्ड राजस्व*

केंद्र सरकार ने 13 मई को सोने पर कस्टम ड्यूटी 6% से बढ़ाकर 15% की थी। इससे सरकार ने सोने के आयात शुल्क से 10,040 करोड़ रुपये और चांदी से 328 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया है।

Next Post

निर्धारित तारीखें गुजरीं,पानी की टंकियों नहीं हुई सफाई

Wed Aug 12 , 2026
सतना : नगर निगम द्वारा शहरवासियों को स्वच्छ एवं कीटाणुरहित पेयजल आपूर्ति का दावा एक बार फिर कागजों तक ही सीमित होता नजर आ रहा है. नगर निगम प्रशासन ने 23 जुलाई से 11 अगस्त तक शहर की सभी प्रमुख पेयजल टंकियों, फिल्टर प्लांट, क्लेरिफायर और सम्प वेल की चरणबद्ध […]

You May Like