विंध्य सिंधु महासंघ की बैठक आयोजित

सतना :भारत में सिंध राज्य की मांग को लेकर सिंधी कम्युनिटी ऑफ इंडिया ट्रस्ट द्वारा संचालित देशव्यापी अभियान हिंद में सिंध को विंध्य क्षेत्र में गति देने के लिए विंध्य सिंधु महासंघ द्वारा रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.दीप प्रज्जवलन के उपरांत कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रुपेश वालेचा ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि इस बैनर तले समाज की वास्तविक आवश्यकता को पूरा करने का भरपूर प्रयास किया जाएगा. कार्यक्रम के संयोजक दिलीप जिंदवानी ने संपूर्ण कार्यक्रम के रुपरेखा की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण मुहिम में समाज से विंध्य क्षेत्र में भरपूर समर्थन मिल रहा है.

वहीं इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रुप में सम्म्लिित होने के लिए लखनऊ से आए सेवानिवृत्त पुलिस कमिश्रर राजाराम भागवानी ने विचार रखते हुए कहा कि सिंधी समाजह को अपनी भाषा संस्कृति और बोली को बढ़ावा देने के लिए जमीन का एक टुकड़ा चाहिया, जहां पर अलग से सिंध राज्य बसाया जा सके. इसी कड़ी में महाराज स्वामी अशोक शर्मा ने कहा कि यह अत्यंत सार्थक एवं जमीनी स्तर का कार्य है. यदि सरकार से यह सुविधा प्राप्त होती है तो निश्चत रुप से उन्हें अपनी संस्कृति और भाषा को बचाने में कामयाबी मिलेगी. बैठक में उपिस्थत विशेष अतिथि विंध्य प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय तीर्थवानी ने कहा कि यह आने वाली पीढ़ी के लिए एक अनमोल उपहार है. इसी कड़ी में कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए विंध्य भर से आए समाज के कई पदाधिकारियों द्वारा भी अपने-अपने विचार साझा किए गए.

Next Post

1 October से जनता को लगेगा महंगाई का झटका! AC-TV समेत इलेक्ट्रॉनिक सामान होंगे महंगे

Mon Sep 28 , 2026
मुंबई, त्योहारों के सीजन से पहले जनता को बड़ा झटका मिल गया है। एसी, टीवी, फ्रिज समेत बहुत से इलेक्टॉनिक सामानों के दाम 1 अक्टूबर से बढ़ने वाले हैं। देश में त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। इसको लेकर लोग बहुत पहले से तैयारियों में जुट जाते है। घरों के […]

You May Like