तेज हवा में मंदिर परिसर में गिरी पेड़ की विशाल डाल, टला बड़ा हादसा

अठाना। ईश्वरीय कृपा से रविवार को अठाना में बड़ा हादसा टल गया। तेज हवा के चलते मंदिर परिसर में खड़े विशाल अड़ूक नीम के पेड़ की एक बड़ी डाल अचानक भरभराकर नीचे जा गिरी। कई क्विंटल वजनी डाल सीधे मंदिर परिसर में लगी सीमेंट की स्थायी कुर्सियों पर गिरी, जिससे कुर्सियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। जिस समय पेड़ की विशाल डाल गिरी, उस समय परिसर में कोई श्रद्धालु मौजूद नहीं था। इसके चलते एक बड़ा हादसा टल गया। यदि उस समय परिसर में श्रद्धालु मौजूद होते तो गंभीर जनहानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था।

डाल गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना को लेकर चिंता जताते हुए मंदिर परिसर में खड़े पुराने एवं बड़े पेड़ों का निरीक्षण कराने तथा संभावित खतरे वाले पेड़ों की डालों की छंटाई कराने की आवश्यकता बताई।

Next Post

गणित विभाग के 10 विद्यार्थियों का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन

Sun Sep 27 , 2026
मंदसौर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मंदसौर के गणित विभाग के 10 विद्यार्थियों ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया में सफलता हासिल करते हुए असिस्टेंट प्रोफेसर (गणित) के प्रतिष्ठित पद पर चयनित होकर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। एक साथ बड़ी संख्या […]

You May Like