जिले में पंचायत उपचुनाव के लिए 29 सितंबर को सुबह 7 बजे से होगा मतदान

देवास। जिले में त्रि-स्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए 29 सितंबर को सुबह 7 बजे से मतदान होगा। चुनाव आयोग द्वारा इसके मद्देनजर मतदाता जागरूकता के लिए गीतों और नुक्कड़ नाटक से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की जा रही है।

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं सचिव दिनेश श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयोग की ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू ने मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान की अपील की है। उन्होंने कहा कि पंचायत उपचुनाव में प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है। मतदाताओं से अपील की गई है कि वे मतदान के दिन समय का ध्यान रखते हुए सुबह ही अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग करें। मतदान केंद्र पर जाते समय अपना मतदाता पहचान पत्र अथवा आयोग द्वारा मान्य अन्य पहचान पत्र साथ ले जाना न भूलें।

Next Post

हरियाणा, चंडीगढ़ में भारी बारिश का अनुमान

Mon Sep 28 , 2026
नयी दिल्ली, 28 सितंबर (वार्ता) हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ भागों में गरज-चमक, बिजली चमकने के साथ हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं। भारतीय मौसम विभाग ने सोमवार की शाम जारी पूर्वानुमान बुलेटिन में कहा कि आज और मंगलवार को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, […]

You May Like