शहर का स्वच्छता मॉडल देखने बंगाल से आया दल

इंदौर: शहर का स्वच्छता मॉडल देखने बंगाल के कैबिनेट मंत्री दल के साथ इंदौर पंहुचे. बंगाल के दल ने कंट्रोल रूम, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, कचरा सेग्रीगेशन, कलेक्शन और प्रोसेसिंग सिस्टम को देखा और कार्यप्रणाली समझी.आज शहर में नगर निगम की स्वच्छता कार्यप्रणाली देखने बंगाल का दल इंदौर आया. बंगाल के कैबिनेट मंत्री दिलीप घोष अपने अधिकारियों की टीम के साथ एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे.

इस दौरान दल ने डोर टू डोर कचरा संग्रहण एवं निपटान, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, कंट्रोल रूम के बाद फील्ड और प्रोसेसिंग प्लांट का भी अवलोकन किया. बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि इंदौर आज नहीं, बल्कि करीब 20 वर्षों से स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार काम कर रहा है. उन्होंने माना कि स्वच्छता के मामले में पश्चिम बंगाल अभी पीछे है. कुछ व्यवस्थाएं जरूर हैं, लेकिन वे पर्याप्त नहीं हैं. इंदौर देश के बाकी शहरों से आगे है. इंदौर ने जो सिस्टम तैयार किया है,बंगाल में चरणबद्ध तरीके से लागू करने का प्रयास करेंगे. बंसल के दल में कैबिनेट मंत्री घोष के साथ आईआईटी प्रोफेसर डॉ. नियोगी, पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी,खड़गपुर के इंजीनियर , रोड डेवलपमेंट इंजीनियर, स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारी आए थे.

अच्छे मॉडल लागू कर रहे
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि देश में जहां अच्छा काम हो रहा है, उन अच्छे मॉडलों को देखकर पश्चिम बंगाल में लागू करने की कोशिश हो रही है. इंदौर का स्वच्छता मॉडल भी इसी बदलाव की कड़ी है. बंगाल के दल को कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में स्वच्छता मॉडल का प्रेजेंटेशन दिया गया

Next Post

कलश यात्रा में दिया भेदभाव को दूर करने का संदेश

Fri Aug 21 , 2026
सीहोर। संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650 वीं जयंती के उपलक्ष्य में गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में विधायक सुदेश राय, गोपाल सिंह इंजीनियर तथा भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा आदि शामिल हुए. इस अवसर पर जनप्रतिनधियों ने […]

You May Like

मनोरंजन