भोपाल।यूनियन कार्बाइड संयंत्र के आसपास की 42 प्रदूषित भूजल बस्तियों में पाइपलाइन से साफ पानी की व्यवस्था, सीवेज और निकासी की समस्या का जायजा लेने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित समिति के सदस्यों की एक टीम ने मोहल्लों का निरीक्षण किया। टीम ने डीआईजी बंगले से सुबह निरीक्षण शुरू किया और क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया। जिसके साथ ही टीम ने स्थानीय निवासियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना।निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यूनियन कार्बाइड संयंत्र के आसपास की बस्तियों में जल संकट और सीवेज समस्या की गंभीरता का आकलन करना था। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में एक समिति का गठन किया था ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रभावित लोगों को स्वच्छ पानी और उचित सीवेज व्यवस्था मिले। समिति ने पहले भी कई बार क्षेत्र का दौरा किया है और अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपी थी.निरीक्षण के दौरान, टीम ने पाया कि क्षेत्र में जल संकट और सीवेज समस्या गंभीर बनी हुई है। कई बस्तियों में पाइपलाइन से पानी की आपूर्ति नियमित नहीं है। लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ता है।साथ ही सीवेज व्यवस्था भी खराब है, जिससे गंदगी और बीमारियां फैल रही हैं।
