मोबाइल चोरी: 19 लाख कीमत के 39 मोबाइल जब्त, महिला मित्र भी आरोपी

उज्जैन:जीवाजीगंज थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। मई में चोरी हुए मोबाइल की जांच में पुलिस ने राजगढ़ के खिलचीपुर फुकरान टेलीकॉम से मोहम्मद इरशाद को गिरफ्तार कर 74 मोबाइल जब्त किए थे। इरशाद ने इंदौर के डॉलर मार्केट व्यापारी जितेन्द्र वासवानी से 150 मोबाइल खरीदने की बात कबूल की थी।

फरार चल रहे जितेन्द्र की तलाश में पुलिस इंदौर स्थित पृथ्वी एवेन्यू अपार्टमेंट पहुंची, जहां उसके पिता जगदीश वासवानी के पास से एक झोले में रखे 39 संदिग्ध मोबाइल जब्त किए गए, जिनकी कीमत लगभग 19 लाख रुपये है।

मोबाइल में 15 आईफोन, 8 रेडमी, 7 मोटोरोला, 4 सैमसंग, 4 नोकिया, 3 वीवो, 2 ओप्पो, 1-1 वनप्लस व पोको शामिल हैं। पूछताछ में सामने आया कि जितेन्द्र की महिला मित्र ललिता मीणा ने मोबाइल छिपाने में मदद की। उसके खातों में लाखों रुपये का ट्रांजेक्शन मिला। पुलिस ने ललिता को आरोपी बनाकर नोटिस पर रिहा किया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

Next Post

प्रकृति और संस्कृति की रक्षा का संकल्प

Sun Aug 3 , 2025
बुरहानपुर: ग्राम मोहद स्थित हनुमान पर्वत पर पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस ने ग्रामीणों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण व जल संवर्धन का संदेश दिया। उन्होंने सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ कर ग्रामीणों से संवाद किया और समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अधिकारियों से चर्चा की। हिन्दू राष्ट्र समिति द्वारा 550 […]

You May Like