क्रिकेट सट्टा खेलने मास्टर आईडी देने वाला सटोरिया गिरफ्तार

जबलपुर: क्राईम ब्रांच एवं लार्डगंज पुलिस ने क्रिकेट का सट्टा खेलने एवं मास्टर आईडी से ग्राहकों को आईडी देने वाले सटोरिये को गिरफ्तार कर आईफोन मोबाईल एवं नगद 3200 रूपये जप्त किये गये है। टीआई नवल सिंह ने बताया कि जीरो डिग्री में दबिश देकर मोबाइल में भारत एवं इंग्लैण्ड के बीच चल रहे टेस्ट क्रिकेट मैच की हार जीत पर रूपयों का दांव लगा रहे अंकित लोधी 27 वर्ष निवासी ग्राम बसा थाना माढोताल को पकड़ा गया।

जिसके मोबाईल को चैक करने पर सट्टा आईडी मिली। पूछताछ करने पर स्वयं के पास मास्टर आईडी होना बताते हुये बताया कि उसने राविल जैन से मास्टर आईडी लिया है, राविल जैन के लिये वह आईडी बनाकर ग्राहकों को देता है जिसके लिये राविल जैन उसे 10 हजार रूपये महीना देता है। राविल जैन की तलाश जारी है।

Next Post

बीएमडब्ल्यू ग्रुप की भारत में 2025 की पहली छमाही में रिकार्ड बिक्री

Fri Jul 4 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने चालू वर्ष में दस प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर के साथ 2025 की पहली छमाही में 7,774 बीएमडब्ल्यू एवं मिनी कारों के अलावा 2,569 मोटरसाइकिलें बेचीं। कंपनी ने गुरुवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि यह उसकी देश में अब तक की […]

You May Like