
इंदौर। मकर संक्रांति अवसर पर अखिल भारतीय बलाई समाज के संक्रांति पर्व मिलन समारोह पर बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित हुए तिल गुड़ की मिठास के साथ शुरू हुए इस सम्मेलन में जय भीम नारे का उद्घोष किया गया कार्यक्रम मे अतिथि के रूप में महंत राजनाथ योगी ने उपस्थित बलाई महासंघ सेजुड़े सभी समाज जनों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतवर्ष की आजादी में सभी का सहयोग विशेष रूप से रहा जिस प्रकार शरीर में सभी अंग आवश्यकता अनुसार अपना कार्य करते हैं उसी प्रकार सनातन धर्म से जुड़े सभी हिंदू भाई जिन्होंने भारत मां की रक्षा के लिए तथा हमारी संस्कृति की रक्षा के लिए समय-समय पर अपना मूल्य योगदान दिया है। कुछ आता ताई लोग हमारी संस्कृति नष्ट कर हमें नुकसान पहुंचाना चाह रहे हैं। अब समय आ गया है कि ऊंच-नीच के सभी भेदभाव बुलाकर सभी सनातन भाई एक होकर संस्कृति और समाज को बचाने में आगे आए इस अवसर पर बांग्लादेश का ताजा उदाहरण देते हुए महंत राजनाथ ने बताया कि बांग्लादेश में किसी ऊंची नीची जाति को नहीं देखा जा रहा है सीधा-सीधा भारतीय संस्कृति का पालन करने वाले लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। और यह प्रहार धीरे-धीरे भारत में भी शुरू हो रहा है इसलिए सनातन और समाज स्वयं की रक्षा के लिए सभी वर्ण के लोगों से आह्वान कर रहा है कि समय रहते सभी एकजुट हो जाए वरना लोग हमारी संस्कृति नष्ट कर देंगे। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता मनोज परमार मित्र मंडल द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए सम्मेलन में उचित व्यवस्था हेतु युवा कार्यकर्ताओं की टीम को लगाया। जो कार्यक्रम की व्यवस्था सुचारू रूप से बनाने में सहयोगी रहे।
