सीएम डॉ यादव का निर्णय: शतक फिल्म अब प्रदेश में टैक्स फ्री

भोपाल: फिल्म शतक को मध्यप्रदेश में कर मुक्त किए जाने के फैसले के साथ ही यह फिल्म एक बार फिर चर्चा में आ गई है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी देते हुए कहा कि यह फिल्म केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि राष्ट्रनिर्माण के विचार को सशक्त रूप में प्रस्तुत करती है।मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में उल्लेख किया कि शतक संगठित चिंतन, सुदृढ़ चरित्र और सेवा भाव जैसे मूल्यों को केंद्र में रखती है।

उनके अनुसार, यही तत्व आत्मनिर्भर भारत की नींव को मजबूत करते हैं। फिल्म में राष्ट्रसेवा और संस्कारों की उस परंपरा को उकेरा गया है, जिसे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने दशकों से निरंतर आगे बढ़ाया है।राज्य सरकार के इस निर्णय से फिल्म को व्यापक दर्शक वर्ग तक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त होगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह फिल्म समाज में सकारात्मक सोच और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत करेगी।

Next Post

घर में परिवार के साथ सो रहे युवक की गोली लगने से मौत

Tue Mar 3 , 2026
मुरैना: घर में अपने परिवार के साथ सो रहे युवक की गोली लगने से मौत हो गई। कमरे में टूटी चूड़ियां मिली हैं। मृतक के भाई ने बोला है कि पड़ोसी ने हत्या की है जबकि पुलिस ने कहा कि यह सुसाइड का मामला लग रहा है। मृतक युवक लवकुश […]

You May Like