बुद्ध धम्म सम्मेलन का दिखने लगा असर, बनने लगा अराजता का माहौल सम्मेलन से लौटे युवक ने तोड़ी शिव परिवार की मूर्तियां

ग्वालियर। भित्तरवार के धाकड़ खिरिया गांव में आयोजित हुए बौद्ध धर्म सम्मेलन का असर अब दिखने लगा है, सम्मेलन से लौटे कुछ लोग अब क्षेत्र में अराजकता का माहौल बनाने लगे है, सम्मेलन में भोपाल से आए भदंत शाक्यपुत्र सागर ने लोगों को शपथ दिलाई थी कि वो ब्रह्मा, विष्णु, महेश को ईश्वर नहीं मानेंगे न ही उनकी पूजा करेंगे, इसी से प्रेरित एक युवक ने डबरा के बैरागढ़ टीसीपी टेकनपुर स्थित एक शिव मंदिर में तोड़ फोड़ कर भगवान की मूर्तियो को खंडित कर दिया, जिससे स्थानीय निवासियों में आक्रोश है। तो वही मंदिर पर मौजूद महिलाओं का कहना यह भी था कि युवक मंदिर पर पूजा करने व आने वाली महिलाओं से अभद्रता करता है और पत्थर फेंकता है आरोपी युवक के खिलाफ स्थानीय निवासियों ने पुलिस में शिकायत भी की लेकिन पुलिस ने युवक पर छोटी-मोटी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर युवक को छोड़ दिया। लोगों ने आरोपी युवक पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। भितरवार के धाकड़ खिरिया स्थित बुद्ध विहार में एक विवादास्पद मामला सामने आया था जिसमें 06 से 08 जून तक आयोजित हुए तीन दिवसीय बौद्ध धम्म सम्मेलन में भदंत शाक्यपुत्र सागर महाथेरो (अध्यक्ष दी बुद्ध भूमि धम्मदूत संघ भोपाल) ने लोगों को विवादित शपथ दिलाई। शपथ में कहा गया कि वे ब्रह्मा-विष्णु-महेश को ईश्वर नहीं मानेंगे और न ही उनकी पूजा करेंगे। साथ ही यह भी कहा गया कि भगवान बुद्ध विष्णु के अवतार नहीं हैं। शपथ में ब्राह्मणों से कोई कार्य न करवाने और पुराने धर्म को त्यागकर बौद्ध धर्म अपनाने की बात कही गई थी।

Next Post

हाथ भट्टी की बनी 90 लीटर कच्ची शराब मय कार के जब्त

Sat Jun 14 , 2025
शिवपुरी। कोलारस थाना पुलिस ने हाथ भट्टी की बनी 90 लीटर कच्ची शराब मय कार के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गश्त के मुखबिर द्वारा सूचना पर से राजू का होटल झांसी कोटा फोरलाईन कोलारस पर सफेद रंग की मारूति रिट्ज कार में से दो व्‍यक्तियों सुघर […]

You May Like