भोपाल में ‘नो UPI डे’: 2 हजार से ज्यादा के पेमेंट पर MDR चार्ज का व्यापारियों ने किया विरोध

भोपाल। मध्य प्रदेश में आज व्यापारी ‘नो UPI डे’ मना रहे हैं। भोपाल में भी व्यापारियों ने UPI के जरिए 2 हजार रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर प्रस्तावित 0.4% MDR चार्ज के विरोध में QR स्कैनर और साउंड बॉक्स पर काला कपड़ा बांधकर प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना है कि पहले से GST समेत कई तरह के चार्ज और खर्च हैं, ऐसे में UPI पर अतिरिक्त चार्ज लगने से उनके मुनाफे पर असर पड़ेगा।
व्यापारियों के मुताबिक, बड़े पेमेंट पर चार्ज बढ़ने का असर आगे चलकर ग्राहकों पर भी पड़ सकता है और सामान की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना बन सकती है। उनका कहना है कि 2 हजार रुपये से ज्यादा के UPI पेमेंट को सीमित करने या ग्राहकों को कैश और कार्ड की ओर भेजने की स्थिति बन सकती है। वीडियो में देखिए भोपाल के व्यापारियों से सीधी बातचीत और जानिए नो UPI डे को लेकर उनका क्या कहना है।

.....

Next Post

भोपाल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Wed Sep 23 , 2026
भोपाल: शहर के नेहरू नगर पुलिस लाइन ग्राउंड में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, व्यक्ति की मौत आत्महत्या से होने की […]

You May Like