बदरवास में युवक पर हमला, बदमाशों ने मारपीट कर चेन छीनी

शिवपुरी: बदरवास कस्बे में दिनदहाड़े युवक पर हमला कर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना बस स्टेंड एबी रोड पर हुई। पूरा घटनाक्रम पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।गिर्राज गोयल पिता बिमल गोयल निवासी बस स्टेंड बदरवास ने पुलिस को बताया कि वह स्कूटी से गोदाम से दुकान जा रहा था। जैसे ही हरनाम सिंह के बाड़े के पास पहुंचा, तभी सडबूड निवासी ऋषि यादव अपने दो साथियों के साथ आया और पिता के एक्सीडेंट को लेकर विवाद करने लगा।

आरोप है कि गालियां देने से मना करने पर ऋषि यादव ने गिर्राज को धक्का देकर गिरा दिया और उसके बाद तीनों ने मिलकर लात-घूसों से मारपीट की। पीड़ित के मुताबिक हमले में उसके पीठ, कमर और हाथ में चोटें आईं। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसकी सोने की चेन भी छीन ली और जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी।

Next Post

सूडान ने अर्धसैनिक बलों पर अल फशर में मस्जिद पर बमबारी का लगाया आरोप

Sat Sep 20 , 2025
खार्तूम, 20 सितंबर (वार्ता) सूडान सरकार ने शुक्रवार को अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्स (आरएसएफ) पर उत्तरी दारफुर की राजधानी अल फशर में एक मस्जिद पर बमबारी करने का आरोप लगाया, जिसमें सुबह की नमाज़ के दौरान 70 से ज़्यादा नागरिक मारे गए। विदेश मंत्रालय ने अल-दराजा पड़ोस की मस्जिद पर […]

You May Like