
नवभारत न्यूज,दमोह. दवा डली चना की भाजी व जुनरी की रोटियां खाने से एक ही परिवार के तीन-चार लोग बीमार हो जाने पर उल्टी करते हुए बुधवार शाम दमोह जिला अस्पताल में भर्ती हुए हैं. जिनका उपचार जिला अस्पताल ड्यूटी रत डॉक्टर द्वारा किया जा रहा है, प्राप्त जानकारी के अनुसार बालाकोट चौरई निवासी राधाबाई, रघुवीर उम्र 54 वर्ष और रश्मि लोधी के साथ एक बच्चा भी बीमार हुआ है, जिसका उपचार किया जा रहा है.
