पांढुर्णा को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित करे शासन: कांग्रेस

सौंसर, जिले में लगातार गहराते सूखे के संकट और किसानों की बदहाली को लेकर कांग्रेस मुखर हो गई है। सौंसर में आयोजित कांग्रेस पदाधिकारियों की एक अहम बैठक में पांढुर्णा जिले को अविलंब सूखाग्रस्त घोषित करने और प्रभावित किसानों को राहत राशि देने की मांग उठाई गई।

​बैठक में क्षेत्र की वर्तमान स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बारिश की भारी खेंच के कारण खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह सूख चुकी हैं। इसके साथ ही क्षेत्र में गंभीर जल संकट खड़ा हो गया है, जिससे किसानों पर बड़ा आर्थिक बोझ आ पड़ा है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि शासन ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए, तो अन्नदाता भुखमरी की कगार पर पहुंच जाएगा।

​पदाधिकारियों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि पूरे पांढुर्णा जिले में फसलों के नुकसान का त्वरित सर्वे कराया जाए, जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए और किसानों को उचित मुआवजा व राहत सहायता प्रदान की जाए।

​बैठक में यह रहे उपस्थित-

आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व कृषि मंडी अध्यक्ष अशोक चौधरी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र यमदे, पूर्व नपा उपाध्यक्ष सुनील भांगे, जिला कांग्रेस महामंत्री प्रशांत महाले, जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष अनमोल आकोटकर, ब्लॉक कांग्रेस कोषाध्यक्ष अमरीश जायसवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष राजा कलसकर, शाहिद सिद्दीकी, मनोज शिंदे, देवराव वडसकर और गंगाधर ठाकरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

बस लौटी, अब भरोसे की बारी

Sun Sep 27 , 2026
मध्य क्षेत्र की डायरी    संदीप चंसौरिया    2006 में थमी सरकारी बस सेवा करीब दो दशक बाद फिर शुरू हुई है. मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत 351 बसों के साथ सरकार ने सार्वजनिक परिवहन में वापसी की है. 2031 तक 15 हजार बसें चलाने का लक्ष्य है. यह […]

You May Like