मस्ताल ने दिग्गी राजा से साझा किए अनुभव

बुधनी। सोमवार को विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह से भेंट कर मां नर्मदा की परिक्रमा उपरांत अपने यात्रा अनुभव साझा किए. यह भेंट नर्मदा परिक्रमा पूर्ण होने के बाद उनके गृह निवास पर हुई.

इस अवसर पर श्री शर्मा ने बताया कि 96 दिनों की पैदल नर्मदा परिक्रमा के दौरान उन्हें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. यात्रा के दौरान कई बार पैरों में छाले पड़े, शरीर अत्यधिक थक गया, लेकिन मां नर्मदा का नाम लेकर वे निरंतर आगे बढ़ते रहे. इस यात्रा के माध्यम से उन्हें आध्यात्मिक शक्ति का वास्तविक अर्थ समझ में आया. भेंट के दौरान सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि अभिनय और राजनीति के बाद अब उनका रुझान अध्यात्म की ओर बढ़ा है और नर्मदा परिक्रमा ने उनके जीवन को नई दिशा दी है.

Next Post

साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला

Mon Feb 16 , 2026
शाजापुर। ग्राम भरड़ में एक साले ने जीजा पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया. घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. हालांकि मामले में किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है. घटना सोमवार दोपहर करीब 2 से 3 बजे […]

You May Like