साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला

शाजापुर। ग्राम भरड़ में एक साले ने जीजा पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया. घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. हालांकि मामले में किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है. घटना सोमवार दोपहर करीब 2 से 3 बजे के बीच भरड़ गांव के शिव मंदिर के पास हुई. घायल देवास जिला निवासी सुनील नुक्ते के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम भरड़ आए थे. कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब वह घर लौट रहे थे. तभी उनके साले जितेंद्र ने रास्ते में रोककर उन पर हमला कर दिया. हमले में सुनील के सिर और पैर में गंभीर चोट आई हैं. सुनील के अनुसार उनकी शादी 25 अप्रैल 2025 को ग्राम पिपलिया इंदौर गांव में हुई थी. शादी के बाद से ही साला जितेंद्र इस बात को लेकर विवाद कर रहा था कि उसकी बहन सुनील के साथ ससुराल नहीं जाएगी. पारिवारिक विवादों के चलते पहले भी इस बात को लेकर गाली गलौज और झगड़े होते रहे थे. सोमवार को मौका पाकर जितेंद्र ने सुनील पर हमला कर दिया. घायल सुनील को उनके छोटे साले और पत्नी की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि चोट धारदार हथियार से लगी है. कोतवाली थाना प्रभारी संतोष वाघेला का कहना है कि अब तक किसी भी द्वारा कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. यदि शिकायत मिलेगी तो उचित कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

जाम में फंसी एम्बुलेंस, दफ्तर के बाहर धरना; रीवा कलेक्ट्रेट में भारी हंगामा

Mon Feb 16 , 2026
रीवा।ओबीसी एससी-एसटी संयुक्त मोर्चा द्वारा यूजीसी कानून 2026 के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया. बिल को लागू करने की मांग को लेकर ओबीसी और एसटी एससी वर्ग ना सिर्फ सडक़ पर उतर आया है, बल्कि सडक़ पर धरना देकर पूरे शहर को जाम कर दिया […]

You May Like