जाम में फंसी एम्बुलेंस, दफ्तर के बाहर धरना; रीवा कलेक्ट्रेट में भारी हंगामा

रीवा।ओबीसी एससी-एसटी संयुक्त मोर्चा द्वारा यूजीसी कानून 2026 के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया.

बिल को लागू करने की मांग को लेकर ओबीसी और एसटी एससी वर्ग ना सिर्फ सडक़ पर उतर आया है, बल्कि सडक़ पर धरना देकर पूरे शहर को जाम कर दिया है. पूरे शहर में जाम के चलते लोग परेशान रहे, यहा तक की गई एम्बुलेंस भी मरीज को लेकर जाम में फसी रही. कलेक्ट्रेट के सामने दो घंटे तक सडक़ पर जाम लगाकर प्रदर्शनकारी बैठे रहे. दरअसल ज्ञापन देने के लिये कलेक्टर को बुलाने पर अड़े थे, जबकि अपर कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी ज्ञापन लेने को तैयार थे. लेकिन प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कलेक्टर ज्ञापन लेने गेट पर आए. काफी देर तक प्रदर्शनकारी अड़े रहे और नारेबाजी करते रहे. इसके बाद शर्मसार करने वाला प्रदर्शन देखने को मिला. जिला प्रशासन को कुत्ते की संज्ञा देते हुए गले पर ज्ञापन डाल कर कलेक्ट्रेट के अंदर छोड़ दिया. विवेकानन्द पार्क से रैली लेकर प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे थे. पहले कालेज चौराहे में जाम लगा उसके बाद कलेक्ट्रेट के सामने सडक़ पर जाम लगाकर बैठ गये. दो घंटे तक लोग परेशान रहे, किसी की ट्रेन छूट गई तो कोई समय पर अस्पताल नही पहुंच पाया. पुलिस की समझाइश के बाद भी सडक़ से नही हटे.

Next Post

मीकैप्स के 40वें वर्ष पर भव्य सम्मान समारोह, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

Mon Feb 16 , 2026
भोपाल। मीकैप्स संस्था के 40वें वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में भव्य सम्मान समारोह व वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया, जिसमें शहर के शिक्षाविद्, बुद्धिजीवी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन पाठ से हुई। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस.वाई. कुरैशी ने शिक्षा को […]

You May Like