इंदौर: देपालपुर पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी रणजीत सिंह बघेल को मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इंदौर-देपालपुर रोड पर पोल्ट्री फार्म के सामने से 7 पेटी देशी प्लेन शराब जब्त की। जब्त शराब की मात्रा करीब 63 लीटर बल्क और कीमत 26 हजार रुपये से अधिक आंकी गई है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम में रविन्द्र सेंगर, कृष्णकुमार राय, सचिन हिंगणकर और ओमप्रकाश ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। आरोपी की पहचान विजय पंवार (24) निवासी ग्राम फरकोवा, गौतमपुरा के रूप में हुई है।पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया।
Next Post
पहाड़ी झरने में दो युवक बहे
Sat Aug 23 , 2025
मैहर, 23 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के मैहर जिले में एक पहाड़ी झरने में नहाने के दौरान दो युवक तेज बहाव में बह गये। उचेहरा पुलिस सूत्रों ने बताया कि परसमनिया पठार क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम दो युवक आयुष कुशवाहा व बालकृष्ण कुशवाहा बाबा राजा झरने में नहां रहे थे। […]
