दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर बॉश को आईसीसी आचार संहिता के उल्लंघन के लिए लगी फटकार

डार्विन, 13 अगस्त (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉश को मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन के लिए फटकार लगाई गई है।
बॉश को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 का उल्लंघन करते पाया गया, जो ‘किसी अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान बल्लेबाज के आउट होने पर अपमानजनक भाषा, व्यवहार या हावभाव का प्रयोग करने या आक्रामक प्रतिक्रिया भड़काने’ से संबंधित है।
इसके अलावा, बॉश के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है, जो 24 महीने की अवधि में उनका पहला अपराध था।
यह घटना ऑस्ट्रेलियाई पारी के 17वें ओवर में हुई, जब बॉश ने बेन ड्वार्शुइस को आउट करने के बाद खिलाड़ियों के डगआउट की ओर इशारा किया, जिससे बल्लेबाज की आक्रामक प्रतिक्रिया हो सकती थी।
बॉश ने अपराध स्वीकार कर लिया और एमिरेट्स आईसीसी एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी के एंडी पाइक्रॉफ्ट द्वारा प्रस्तावित दंड को स्वीकार कर लिया, इसलिए औपचारिक सुनवाई की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी।
मैदानी अंपायर फिलिप गिलेस्पी और शॉन क्रेग, तीसरे अंपायर सैम नोगाज्स्की और चौथे अंपायर डोनोवन कोच ने आरोप लगाए।
स्तर 1 के उल्लंघन के लिए न्यूनतम दंड आधिका

Next Post

गोविंदपुरा की फैक्ट्री में क्लोरीन गैस का रिसाव, एक घंटे में पाया जा सका हालात पर काबू

Wed Aug 13 , 2025
भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार दोपहर अचानक क्लोरीन गैस के रिसाव से अफरा-तफरी मच गई। हिंद फार्मा फैक्ट्री के केमिकल स्टोर से करीब 3:30 बजे गैस बाहर फैलने लगी, जिससे आसपास मौजूद लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। सूचना मिलते ही एसडीएम रवीश […]

You May Like

मनोरंजन