शाह से मिले सांसद दर्शन सिंह चौधरी, प्राकृतिक कृषि, किसान कल्याण एवं सहकारिता पर चर्चा

इटारसी। होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने नई दिल्ली में देश गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर प्राकृतिक कृषि संवर्धन विधेयक, किसान समृद्धि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण तथा सहकारिता क्षेत्र के विस्तार एवं सशक्तीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।

सांसद चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने तथा कृषि को अधिक टिकाऊ, लाभकारी और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्राकृतिक कृषि संवर्धन से जुड़े विषयों पर अमित शाह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

भेंट के दौरान किसानों की आय में वृद्धि, प्राकृतिक खेती के प्रसार, सहकारी संस्थाओं की भूमिका को मजबूत बनाने, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार एवं आर्थिक अवसरों के विस्तार तथा गांवों को आत्मनिर्भर बनाने के विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सांसद चौधरी ने प्रदेश में प्राकृतिक खेती को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा किसानों को इससे जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी।

अमित शाह ने विकसित भारत के निर्माण में किसान, गांव और सहकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल देते हुए इस दिशा में निरंतर कार्य करने का मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई शक्ति प्रदान की जा सकती है तथा किसानों को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाया जा सकता है।

सांसद चौधरी ने अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से क्षेत्र में किसान कल्याण, प्राकृतिक कृषि और सहकारिता आधारित विकास को नई गति मिलेगी तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त होगा।

Next Post

राष्ट्रपति की सुरक्षा में तैनात रहेंगे 2000 जवान, हवाईअड्डा सख्त सुरक्षा घेरे में

Fri Jun 19 , 2026
ग्वालियर। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के ग्वालियर आगमन को लेकर पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी में जुटे है। ग्वालियर एयरपोर्ट से कूनों के लिए राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर से रवाना होंगी लेकिन मौसम को देखते हुए विकल्प के तौर पर सडक मार्ग पर भी सुरक्षा-व्यवस्था लगाई गई है। सुरक्षा में करीब 2 […]

You May Like