
भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार दोपहर अचानक क्लोरीन गैस के रिसाव से अफरा-तफरी मच गई। हिंद फार्मा फैक्ट्री के केमिकल स्टोर से करीब 3:30 बजे गैस बाहर फैलने लगी, जिससे आसपास मौजूद लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ होने लगी।
सूचना मिलते ही एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव, एसडीईआरएफ टीम, नगर निगम की फायर ब्रिगेड, पुलिस व बिजली कंपनी का अमला मौके पर पहुंचा। रिसाव को रोकने के लिए कास्टिक सोडा डालकर गैस को न्यूट्रल किया गया, जिसमें करीब एक घंटा लगा। इस दौरान फैक्ट्री और आसपास के लोग मास्क लगाकर ही रहे। प्रशासन ने पुष्टि की कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रित कर ली गई है और कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ।
