भोपाल की सड़कों पर रेड लाइट जंपिंग बनी परेशानी का सबब

(आशीष कुर्ल की रिपोर्ट)

भोपाल: ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करते हुए रेड लाइट जंप करना भोपाल की सड़कों पर एक गंभीर समस्या बनती जा रही है। जहां 80 प्रतिशत वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का पालन करते हैं, वहीं बाकी 20 प्रतिशत लोग नियम तोड़कर न केवल अपनी बल्कि दूसरों की जान को भी खतरे में डालते हैं।

तेज रफ्तार और लापरवाही से ड्राइविंग करना खासकर युवाओं और कुछ बड़े उम्र के लोगों में आम हो गया है। कई लोग तेजी से गाड़ी चलाते हुए ज़िगज़ैग तरीके से यातायात नियमों की अवहेलना करते हैं ताकि जल्दी अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।

इस संबंध में ट्रैफिक एडीसीपी बसंत कौल ने इस संवाददाता से बातचीत में बताया कि शहर के 29 प्रमुख स्थानों पर रेड लाइट वॉयलेशन डिटेक्शन (RLVD) कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे नियम तोड़ने वालों की पहचान कर उन पर स्वत: चालान जारी करते हैं।

उन्होंने बताया कि बार-बार नियम तोड़ने वालों और चालान नहीं भरने वालों का रिकॉर्ड रखा जाता है। बकाया चालान होने पर वाहन का विक्रय या नामांतरण संभव नहीं होगा।

कौल ने कहा कि लापरवाही से वाहन चलाना दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है, जिनमें कई बार जानलेवा हादसे भी होते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि सड़क सुरक्षा हेतु नियमों का सख्ती से पालन करें।

Next Post

सांप के काटने से भाई-बहन की मौत 

Thu Aug 7 , 2025
कटनी। स्लीमनाबाद के ग्राम धरवारा में सांप के काटने से भाई-बहन की मौत हो गई। शिव कुमार कोल का बेटा विजय कोल उम्र 18 वर्ष व बेटी उर्मिला कोल 20 वर्ष एक ही कमरे में सो रहे थे। रात करीब 3 बजे एक जहरीले सांप ने पहले विजय के पैर […]

You May Like