सांप के काटने से भाई-बहन की मौत 

कटनी। स्लीमनाबाद के ग्राम धरवारा में सांप के काटने से भाई-बहन की मौत हो गई। शिव कुमार कोल का बेटा विजय कोल उम्र 18 वर्ष व बेटी उर्मिला कोल 20 वर्ष एक ही कमरे में सो रहे थे। रात करीब 3 बजे एक जहरीले सांप ने पहले विजय के पैर में काटा, फिर उर्मिला को भी डस लिया।

बच्चों की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन सुबह 4 बजे के लगभग दोनों को अस्पताल ले जाने के बजाय पास के कुआं गांव में एक तांत्रिक के पास ले गए। वहां झाड़-फूंक में काफी समय बर्बाद किया गया। जब दोनों की हालत बिगडऩे लगी, तब तांत्रिक ने उन्हें अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन निजी वाहन से दोनों को गुरुवार सुबह 8 बजे स्लीमनाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां उनकी गंभीर हालत देखकर डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सुबह करीब 9 बजे उन्हें जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया। इलाज के दौरान दोपहर करीब 1 बजे उर्मिला ने दम तोड़ दिया। उसके ठीक दो घंटे बाद विजय की भी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने डसने वाले सांप को कैद कर लिया है। इस मामले पर अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Next Post

घायल शावक को बचाने एक घंटे तक सड़क पर बैठी रही मादा भालू

Thu Aug 7 , 2025
शहडोल। जिले के गोहपारू और जैतपुर वन परिक्षेत्र की सीमा पर स्थित बाड़ी नाले के पास एक मादा भालू ने घायल शावक को बचाने के लिए करीब एक घंटे तक सड़क पर डेरा जमाए रखा, जिससे चुहरी से जैतपुर मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा। यह मार्मिक घटना बुधवार- […]

You May Like