फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का नुकसान

इंदौर: सांवेर रोड के ई सेक्टर में स्थित श्री मेहंदीपुर बालाजी इंडस्ट्रीज में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपए की मशीनरी और तैयार माल जलकर खाक हो गया.
जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में प्लास्टिक दाना बनाने का काम होता था. फैक्ट्री संचालक जगदीश पिता परमेश्वर सारंग ने बताया कि घटना के वक्त फैक्ट्री की बिजली चली गई थी, और जैसे ही बिजली वापस आई, शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग भड़क उठी.

आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में पूरी फैक्ट्री चपेट में आ गई. इसमें मशीनरी 30 पाइप के बंडल 120 स्क्रैप किराण 100 से अधिक कैरेट प्लास्टिक दाना सबकुछ जलकर राख हो गया. आग की सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. हालांकि, तब तक फैक्ट्री में रखा अधिकांश सामान नष्ट हो चुका था. प्रशासन ने आग लगने के सही कारणों की जांच शुरू कर दी है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई.

Next Post

बहुआयामी प्रतिभा से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया सतीश कौशिक ने

Sun Mar 9 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड में सतीश कौशिक को ऐसी शख्सियत के तौर पर याद किया जाता है, जिन्होंने न सिर्फ निर्माण और निर्देशन बल्कि हास्य अभिनय और लेखन की प्रतिभा से भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। सतीश कौशिक का जन्म 13 अप्रैल 1956 को हुआ था।बचपन से ही उनकी ख्वाहिश अभिनेता […]

You May Like