सीएम के स्वागत में 2 किमी लंबा कारपेट बिछाया, लहार में 117 करोड़ के प्रोजेक्ट का करेंगे भूमिपूजन और शिलान्यास

भिंड। लहार में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शुक्रवार को 117 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। स्वागत के लिए मंच से लेकर 2 किलोमीटर दूर तक रेड कार्पेट बिछाया गया है। सीएम यहां मां मंगलादेवी मैदान में आयोजित होने वाले स्वसहायता समूहों के सम्मेलन में शामिल होंगे। विकासकार्यों में सड़क, बिजली, जलप्रदाय, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं। जेसीबी से फूलों की बारिश सीएम के स्वागत के लिए पूरे इलाके को सजाया गया है। नई गल्ला मंडी मैदान से लेकर मां मंगला देवी मैदान तक करीब 2 किलोमीटर लंबा लाल कारपेट बिछाया गया है। मुख्यमंत्री के काफिले पर फूलों की बारिश के लिए 20 से अधिक जेसीबी मशीनें तैनात की गई हैं। प्रशासन ने सुरक्षा के लिए चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है। स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ता भी स्वागत के लिए अलग-अलग स्थानों पर मंच और स्वागत द्वार सजकर तैयार हैं।

Next Post

रिश्वत लेते पकड़ाया राजस्व विभाग का बाबू

Fri May 23 , 2025
शहडोल। जिले के जयसिंहनगर तहसील के राजस्व विभाग में पदस्थ बाबू योगेंद्रमणि द्विवेदी को रकवा में पेड़ पौधे चढ़ाने की ऐंवज में 3 हजार‌ की रिश्वत लेते पकड़ा गया है। पूरे मामले की शिकायत फरियादी सत्येंद्र कुमार कुशवाहा ने लोकायुक्त में की थी जिस पर लोकायुक्त रीवा की 12 सदस्यों […]

You May Like

Play sound