दिल्ली केपिटल्स के गेंदबाजों ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 141 रन पर समेटा

लखनऊ 01 अप्रैल (वार्ता) लुंगी एन्गिडी और थंगारसु (तीन-तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के पांचवें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को 18.4 ओवरों में 141 रन के स्कोर पर समेट दिया।

आज यहां दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स को पहला झटका तीसरो ओवर में कप्तान ऋषभ पंत (सात) रनआउट के रुप में लगा। इसके बाद टीम संभल नहीं पाई और अंतराल पर अपने विकेट गंवाती रही। एडन मारक्रम (11) आयुष बदोनी (शून्य), निकोलस पूरन (आठ) और मिचेल मार्श (35) रन बनाकर आउट हुये। मिचेल शर्मा ने अपनी पारी में दो चौके और तीन छक्के जड़े। मुकुल चौधरी (14) रन बनाकर छठे विकेट के रूप में आउट हुये। 18वें ओवर में थंगारसु नटराजन ने अब्दुल समद को आउट कर दिल्ली कैपिटल्स को सातवीं सफलता दिलाई। अब्दुल समद ने 25 ओवर में तीन चौके ओर एक छक्का लगाते हुए 36 रनों की पारी खेली। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर नटराजन ने मोहम्मद शमी एक रन का भी शिकार कर लिया। 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर लुंगी एन्गिडी ने एनरिक नॉर्टजे (शून्य) को आउट कर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद अगली ही गेंद पर मोहसिन खान (शून्य) पर आउट कर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम को 141 के स्कोर पर रोक दिया।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए लुंगी एन्गिडी और थंगारसु नटराजन को तीन-तीन विकेट मिले। कुलदीप यादव ने दो विकेट लिये। अक्षर पटेल ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

 

 

Next Post

आंगनवाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण, 3 परियोजना अधिकारी को नोटिस 

Wed Apr 1 , 2026
रतलाम। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग रामनिवास बुधोलिया ने बताया कि कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देशानुसार जिले में संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों की मॉनीटरिंग हेतु विकसित व्यवस्था के अंतर्गत जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ केन्द्रों पर […]

You May Like